Kota Sarafa

शहर के बीचोबीच न्यू सर्राफा मार्केट सुरक्षा,
स्वच्छता और सुंदरता की पूरे शहर में एक मिसाल है।

Kota Sarafa Latest Gold and Silver Rates
Kota Sarafa Latest Gold and Silver Rates

शहर के बीचोबीच न्यू सर्राफा मार्केट सुरक्षा, स्वच्छता और सुंदरता की पूरे शहर में एक मिसाल है। यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से इक्कीस सीसीटीवी कैमरे हैं, साथ ही एक गनमैन और पांच अन्य सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। मार्केट के अंदर श्री राधाकृष्ण मंदिर एवं धर्मकांटा संचालित किया जाता है। महिलाओं व पुरुषों के लिए जनसुविधाएं उपलब्ध हैं। मार्केट में आई.सी.आई.सी.आई. बैंक का ए.टी.एम. एवं पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध है। मार्केट के अंदर की गई सुंदर चित्रकारी सभी का मन मोह लेती है।

संस्था द्वारा समय-समय पर जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के साथ ही होली व दीवाली के समारोह धूमधाम से मनाए जाते हैं। हर वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। साथ ही व्यापारियों के हित में सेमिनार, विचार गोष्ठी आदि कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

संस्था द्वारा अतिदीर्घ न्यू कोटा क्षेत्र में अपने बाजार का विस्तार किया जा रहा है। बालाजी मार्केट योजना में संस्था द्वारा भूखंड प्राप्त किया गया है। जल्द ही वहां दस मंजिला ज्वेलर्स मॉल का निर्माण किया जाएगा। इस मॉल में ज्वेलर्स के शोरूम के साथ-साथ अन्य बड़े शोरूम एवं व्यापारियों के लिए फ्लैट भी उपलब्ध होंगे। संस्था के सभी सदस्य कोटा शहर के नामी-गिरामी व्यक्ति हैं और किसी न किसी सामाजिक संस्था से जुड़े हुए हैं।

© 2026 kotaSarafa.in All rights reserved.